विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 23, 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव : सूत्र

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं

Read Time: 2 mins
प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव : सूत्र
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.
नई दिल्ली:

लगता है चुनावी राजनीति में उतरने से प्रियंका गांधी वाड्रा अब पीछे नहीं रह सकतीं. कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं प्रियंका अब जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति में शामिल हो जाएंगी. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. यह वह क्षेत्र है जिसका सोनिया लंबे अर्से से नेतृत्व कर रही हैं.

हालांकि, पार्टी में फिलहाल कोई भी खुलकर यह नहीं कह रहा है कि वे मई में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं.

यह पूछे जाने पर कि क्या वे अगला आम चुनाव लड़ेंगी? इस पर यहां तक कि राहुल गांधी भी साफ कुछ नहीं कहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, "यह प्रियंका पर ही निर्भर है कि वे क्या चाहती हैं. मेरा मुख्य मुद्दा यही है कि हम बैक फुट पर नहीं खेलेंगे. चाहे वह यूपी हो, गुजरात हो या कहीं और हो."

VIDEO : कांग्रेस की महासचिव बनीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश का पार्टी में कई लोगों को लंबे समय से इंतजार था. लेकिन हर चुनाव में आगे बढ़ने के बावजूद, वे ज्यादातर पर्दे के पीछे सक्रिय रहती थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद कब होगा चुनाव? क्या हैं प्रक्रिया, जाने सबकुछ
प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव : सूत्र
तमिलनाडु के तेनकासी में झरने में अचानक आई बाढ़, 17 साल के लड़के की मौत
Next Article
तमिलनाडु के तेनकासी में झरने में अचानक आई बाढ़, 17 साल के लड़के की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;