Bigg Boss 12: 27 साल की हुईं सृष्टि रोडे, बिग बॉस में कैद होने से पहले दोस्तों के सरप्राइज से रह गईं दंग

Bigg Boss 12: आज सृष्टि रोडे अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. वैसे, सृष्टि के दोस्तों और करीबियों ने उनका जन्मदिन बिग बॉस के घर में कैद होने से पहले ही मना लिया था.

Bigg Boss 12: 27 साल की हुईं सृष्टि रोडे, बिग बॉस में कैद होने से पहले दोस्तों के सरप्राइज से रह गईं दंग

Bigg Boss 12: सृष्टि रोडे ने दोस्तों के साथ मनाया 27वां जन्मदिन

खास बातें

  • बिग बॉस में अपना 27वां जन्मदिन मना रहीं सृष्टि रोडे
  • दोस्तों ने 8 सितंबर को रखी थी सरप्राइज पार्टी
  • 24 सितंबर, 1991 को मुंबई में हुआ था जन्म
नई दिल्ली:

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12)' का शुभारंभ हो चुका है और यह अपने विचित्र कंटेस्टेंट की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) सीजन 12 में अपनी अदाओं का जलवा दिखा रही हैं. आज सृष्टि अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. वैसे, सृष्टि के दोस्त और करीबी जानते थे कि वह अपना बर्थडे 'बिग बॉस' के घर के अंदर ही मनाएंगी. इसलिए सृष्टि को सरप्राइज पार्टी उन्होंने 8 सितंबर को ही दे दी थी. इसका वीडियो सृष्टि के इंस्टाग्राम पर जारी किया है.

मुकेश अंबानी का हाथ थामे सगाई में पहुंचीं ईशा अंबानी, 15 Inside Pic And Videos

सृष्टि की सरप्राइज पार्टी उनके बिग बॉस में आने से पहले यानी 8 सिंतबर को रखी गई थी. इसमें सृष्टि किसी करीबी के घर पहुंचती हैं और अंदर का माहौल देखकर दंग रह जाती हैं. टीवी स्टार्स रूबिना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, करण ग्रोवर और सृष्टि के ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव मिलकर उन्हें सरप्राइज देते हैं.

देखें, वीडियो...
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मटकाई अंग्रेजी गाने पर कमर, Video ने मचा दी गदर...

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सृष्टि के दोस्तों द्वारा साझा की गई हैं.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M A N I S H N A G G D E V (@manishnaggdev) on

श्रीदेवी की बेटियों के बीच हुआ मुकाबला, हार-जीत के बाद खुशी-जाह्नवी ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें Video

बता दें, सृष्टि का जन्म 24 सितंबर, 1991 को मुंबई में हुआ था. सृष्टि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में टीवी शो 'ये इश्क हाय' के जरिए की थी. वह 'छोटी बहू', 'शोभा सोमनाथ की', 'हैलो प्रतिभा', 'चलती का नाम गाड़ी...' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com