विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 06, 2019

कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ा

कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण सड़क और हवाई यातायात प्रभावित, श्रीनगर आने वालीं 27 उड़ानों में से 15 रद्द

Read Time: 3 mins
कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ा
प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर/ चंडीगढ़:

कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. घाटी में भारी बर्फबारी के कारण बुधवार को कश्मीर और देश के शेष हिस्सों के बीच रेल और हवाई यातायात बाधित रहा. दूसरी तरफ पंजाब  और हरियाणा में आज तापमान सामान्य से अधिक रहा.  

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि खराब दृश्यता और भारी बर्फबारी के कारण अब तक श्रीनगर हवाई अड्डे पर आने वाली 27 उड़ानों में से 15 को रद्द कर दिया गया है.  उन्होंने कहा कि अगर मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो अन्य विमानों के आने की संभावना भी कम है.

यातायात नियंत्रण विभाग ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है.'' उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबों को हटाने और मौसम में सुधार के बाद ही यातायात फिर से शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा.     

पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका, फिर बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

इधर पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि पटियाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.    बठिंडा, आदमपुर, हलवारा, पठानकोट और फरीदकोट का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 डिग्री सेल्सियस, 9.3 डिग्री सेल्सियस, 10.8 डिग्री सेल्सियस, 11.9 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.    

मौसम : हिमाचल और कश्मीर में बर्फ की चादर, बारिश से तरबतर दिल्ली में लगा जाम

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि नारनौल, रोहतक और भिवानी का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.5 डिग्री सेल्सियस, 12.2 डिग्री सेल्सियस, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.    

VIDEO : कोहरे की चादर में लिपटी रही दिल्ली

अधिकारी ने बताया कि सिरसा का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
SC का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाएं की खारिज
कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ा
पारा@ 47.4, देश में सबसे ज्यादा तप गया दिल्ली का नजफगढ़
Next Article
पारा@ 47.4, देश में सबसे ज्यादा तप गया दिल्ली का नजफगढ़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;