नूतन की पोती को लॉन्च करने जा रहे सलमान खान, देखें प्रनूतन की 10 ग्लैमरस तस्वीरें...

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च करना उनके लिए गौरव की बात है.

नूतन की पोती को लॉन्च करने जा रहे सलमान खान, देखें प्रनूतन की 10 ग्लैमरस तस्वीरें...

नूतन की पोती को लॉन्च कर गर्व महसूस हो रहा : सलमान खान

नई दिल्ली:

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की गिनती उस सेलेब्स में होती है, जो नए टैलेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करते हैं. सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, आयुष शर्मा, सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी से लेकर कई नए टैलेंट को सलमान खान ने इंडस्ट्री में लॉन्च किया है. अब सलमान एक और स्टार डॉटर को लॉन्च करने जा रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन (Pranutan) है. सलमान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च करना उनके लिए गौरव की बात है.

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा ने की है तीन शादियां, लव पार्टनर को देख सलमान खान से दर्शक तक रह गए हैरान
 
सलमान ने प्रनूतन के लॉन्च की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी. सलमान ने प्रनूतन की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा,"ये लो! जहीरो (जहीर इकबाल) की हीरोइन मिल गई. स्वागत करो प्रनूतन बहल का. नूतन जी की पोती और मोन्या की बेटी को बड़े पर्दे पर पेश कर गौरवान्वित हूं."
 

गणेश पूजा पर भांजी के साथ पहुंचे सलमान खान, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

बता दें, मोहनीश बहल और आरती बहल की बेटी प्रनूतन का जन्म 1993 में हुआ था. वह पेशे से वकील हैं. प्रनूतन ने अपनी शुरुआत पढ़ाई मुंबई से की है. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है.

देखें, प्रनूतन की तस्वीरें...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Bahl (@aarti.bahl) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on

Bigg Boss 12 से 100-200 नहीं इतने करोड़ कमा लेंगे सलमान खान, अमिताभ बच्चन के KBC 10 को यूं देंगे टक्कर

25 वर्षीय प्रनूतन अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के करीबी दोस्त इकबाल के बेटे जहीर इकबाल के साथ करेंगी. यह अनाम फिल्म कश्मीर की लव स्टोरी हैं, जिसमें जहीर इकबाल भी बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन नीतिन कक्कड़ करेंगे. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com