Jharkhand Election Results 2019: 12 सीटों पर एनडीए जीता; कई दिग्गजों की हुई हार

Jharkhand Election Results Update: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को 2014 के आम चुनावों में भी झारखंड में इतनी ही सीटें मिली थीं.

Jharkhand Election Results 2019: 12 सीटों पर एनडीए जीता; कई दिग्गजों की हुई हार

Jharkhand Lok Sabha elections result 2019: जयंत सिन्‍हा (फाइल फोटो)

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को 2014 के आम चुनावों में भी झारखंड में इतनी ही सीटें मिली थीं. दूसरी ओर, राज्य में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से, उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से अधिकतर के परिणाम आ गए हैं लेकिन कुछ सीटों के परिणाम तकनीकी कारणों से घोषित नहीं किए गए हैं. सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवार या तो जीत दर्ज कर चुके हैं अथवा आगे हैं. गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है. जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पास बरकरार रखी है.

झाविमो के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नपूर्णा देवी से 4,54,764 मतों के भारी अंतर से हार गए हैं. इसी प्रकार दुमका से झामुमो के मुखिया उर्फ गुरु जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 43,853 मतों से हार गए हैं. राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी केसंस्थापक रहे हैं. भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 2,81,269 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है.

पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 4,75,284 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया. जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झामुमो के चंपईसोरेन को 301036 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. हजारीबाग सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 4,75,794 मतों के भारी अंतर से पराजित किया.

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झाविमो केप्रदीप यादव को 1,71,702 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी. गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार एवं झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को 2,48,347 मतोंके भारी अंतर से पराजित किया. दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन ने महागठबंधन के मुख्य घटक दल झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी को पराजित कर इतिहास रच दिया.

धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 3,90,209 मतों से पराजित किया. कीर्ति पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे. चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं विधायक मनोज कुमार यादव को 2,83,284 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. राजमहल (अनुसूचित जनजाति) सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 98658 मतों से लगातार दूसरी बार पराजित हुए और इन चुनावों में यही एक मात्र सीट झामुमो जीत सकी है.

लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को 9459 मतों से पराजित किया. वह सुखदेव भगत से मतगणना के दौरान लंबे समय तक पीछे चल रहे थे. दूसरी तरफ, खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1098 मतों के अंतर से पराजित किया जिसके चलते कांग्रेस यहां से पुनर्गणना की मांग कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी एवं सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ को 72,845 मतों से पराजित कर भाजपा को आश्चर्यचकित कर दिया.

Jharkhand Election Result Updates

- झारखंड में शाम चार बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है : भारतीय जनता पार्टी 1 जनता दल (यूनाइटेड) 16, कांग्रेस को केवल सीटों 2 सीटों पर बढ़त.

- सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ से 41464 मतों से आगे चल रही हैं.

- खूंटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से 8202 मतों से बढ़त बना ली है.

- लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से 3457 मतों के मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं. पहले वह सुखदेव भगत से पीछे चल रहे थे.

- राजमहल (सुरक्षित) सीट से भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 1,709 मतों से आगे चल रहे हैं.

- चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष प्रसाद यादव से 52973 मतों से आगे चल रहे हैं.

- धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह कांग्रेस के बिहार से आये कीर्ति आजाद से 43,381 मतों से आगे चल रहे हैं.

- दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन महागठबंधन के मुख्य सदस्य झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी से 16,737 मतों से आगे चल रहे हैं.

- गिरिडीह से भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेता झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी झामुमो के जगन्नाथ महतो से 42,714 मतों से आगे चल रहे हैं.

- गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव से 5,580 मतों से आगे चल रहे हैं.

- हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू से 58,259 मतों से आगे चल रहे हैं.

- जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन से 97,199 मतों से आगे चल रहे हैं.

- कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से 78,185 मतों से आगे चल रही हैं.

- पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम से 60518 मतों से आगे चल रहे हैं.

- झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है. यहां दोपहर एक बजे तक की मतगणनना के अनुसार आजसु पार्टी 1, भारतीय जनता पार्टी 10, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

- झारखंड में मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

- चतरा से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह आगे.

- राजमहल से बीजेपी के हेमलाल मुर्मू आगे.

- दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) उम्‍मीदवार शिबू सोरेन आगे.

- रांची से बीजेपी उम्‍मीदवार संजय सेठ आगे चल रहे हैं.

- जमशेदपुर से बीजेपी उम्‍मीदवार बिद्युत बरन महतो आगे.

- गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे आगे.

- पलामू से बीजेपी के विष्‍णु दायाल राम आगे.

- कोडरमा से बीजेपी की अन्‍नपूर्णा देवी आगे.

- लोहरदगा सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार सुदर्शन भगत आगे

- सिंहभूम से कांग्रेस उम्‍मीदवार गीता कोरा आगे

- खूंटी से कांग्रेस के काली चरण मुंडा आगे.

- हजारीबाग से बीजेपी के जयंत सिन्‍हा आगे चल रहे हैं.

- गिरीडीह सीट से बीजेपी की सहयोगी आजसू उम्‍मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी आगे.

- धनबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार पशुपतिनाथ सिंह कांग्रेस उम्‍मीदवार कीर्ति आजाद से आगे चल रहे हैं.

- वोटों की गिनती शुरू.

- धनबाद लोकसभा के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें होंगी क्‍योंकि बीजेपी के बाकी नेता कीर्ति आजाद यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.

- झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल...
मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्‍स (Exit Polls) में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. इन एग्जिट पोल्स में झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी व एजेएसयू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के गठजोड़ को 8 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) समेत अन्य गठबंधन के खाते में 5 सीटें आ सकती हैं. वहीं बात करें अन्य एग्जिट पोल्स की, तो India News और Polstrat के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी+ को 8 और कांग्रेस+ को 5 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा आजतक-एक्सिस माई इंडिया के पोल्स की मानें तो बीजेपी को 12 से 14 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं. स्थानीय व अन्य चैनलों के अनुसार बीजेपी को करीब 8 से 10 सीटें हासिल मिलने का अनुमान जताया गया है. जबकि कांग्रेस को 4 से 6 व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.

झारखंड में 4 चरणों में हुआ मतदान
29 अप्रैल: चतरा, लोहारदगा, पलामू
6 मई: कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
12 मई: गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
19 मई: राजमहल, दुमका, गोड्डा

अपने राज्‍य का लोकसभा चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE 

Uttar Pradesh Election Results 2019West Bengal Election Results 2019Bihar Election Results 2019Delhi Election Results 2019Jharkhand Election Results 2019Gujarat Election Results 2019Haryana Election Results 2019 Madhya Pradesh Election Results 2019Maharashtra Election Results 2019Punjab Election Results 2019Rajasthan Election Results 2019Odisha Election Results 2019Andhra Pradesh Election Results 2019Arunachal Pradesh Election Results 2019Assam Election Results 2019Chhattisgarh Election Results 2019Goa Election Results 2019Himachal Pradesh Election Results 2019Jammu & Kashmir Election Results 2019Karnataka Election Results 2019Kerala Election Results 2019Manipur Election Results 2019Meghalaya Election Results 2019Mizoram Election Results 2019Nagaland Election Results 2019Sikkim Election Results 2019Tamil Nadu Election Results 2019Telangana Election Results 2019Tripura Election Results 2019Uttarakhand Election Results 2019Andaman and Nicobar Islands Election Results 2019Chandigarh Election Results 2019Dadra and Nagar Haveli Election Results 2019Daman & Diu Election Results 2019 Lakshadweep Election Results 2019Puducherry Election Results 2019 

अपनेलोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com